सीधे मुख्य हिस्से पर जाएं

रिपोर्ट करने के बाद क्या होता है

अपडेट किया गया

हमारी टीम हर रिपोर्ट देखती है और तय करती है कि वह चीज हमारी कम्युनिटी गाइडलाइंस तोड़ती है या नहीं। फिर हम आपके नोटिफिकेशन में आपको अपना फैसला बताते हैं। जिसकी आपने रिपोर्ट की, उसे हम कभी नहीं बताते कि रिपोर्ट आपने की थी।

आपको क्या जवाब मिलता है

आपको इनमें से कोई एक जवाब मिलता है:

  • "We removed the post you reported. Thank you for telling us." यानी आपकी रिपोर्ट की हुई पोस्ट हमने हटा दी है। कमेंट या मैसेज के लिए भी यही जवाब आता है।
  • "We took action on the profile you reported. Thank you for telling us." यानी आपकी रिपोर्ट की हुई प्रोफाइल पर हमने कार्रवाई की है। सर्कल, दुकान या प्रोडक्ट के लिए भी यही जवाब आता है।
  • "We looked at the post you reported. It doesn't break our rules." यानी हमने आपकी रिपोर्ट की हुई पोस्ट देखी, और वह हमारे नियम नहीं तोड़ती।

हम यह नहीं बताते कि फैसला किसने किया, या उस दूसरे इंसान के अकाउंट पर हमने ठीक-ठीक क्या किया।

आपको क्या दिखना बंद हो जाता है

  • आपकी रिपोर्ट की हुई पोस्ट तुरंत आपकी फीड से और आपके लिए उसे लिखने वाले की प्रोफाइल से हट जाती है। उसका लिंक आपके पास हो, तो वह फिर भी खुलती है।
  • आपका रिपोर्ट किया हुआ कमेंट या चैट मैसेज आपके लिए गायब हो जाता है।
  • आपकी रिपोर्ट की हुई प्रोफाइल, सर्कल, दुकान या प्रोडक्ट वैसे ही रहते हैं, जैसे थे। किसी को देखना बंद करना हो, तो उसे ब्लॉक करें। देखें: किसी को ब्लॉक कैसे करें।

इसमें कितना समय लगता है

जिस रिपोर्ट में किसी बच्चे को खतरा हो, उसे हमारी टीम के लिए अर्जेंट मार्क किया जाता है। बाकी रिपोर्ट के लिए कोई तय समय नहीं है। जब आपको कुछ घंटों के अंदर कोई चीज हटवानी हो, तो शिकायत का फॉर्म भरें, क्योंकि उनकी डेडलाइन तय है:

हर तरह की शिकायत के बारे में जानने के लिए देखें: शिकायत कैसे करें।

अगर आप सहमत नहीं हैं

अगर हमने तय किया कि वह चीज हमारे नियम नहीं तोड़ती, और आपको लगता है कि हम गलत हैं, तो हमारे शिकायत अधिकारी को लिखें। देखें: शिकायत कैसे करें।

किसी रिपोर्ट पर फैसला करने के एक साल बाद हम उसे डिलीट कर देते हैं। आपने जिस चीज की रिपोर्ट की, वह उससे पहले डिलीट हो जाए, तो रिपोर्ट भी पहले डिलीट हो जाती है।

अभी भी अटके हैं?

हमें मैसेज करें, एक इंसान जवाब देगा

बताएं कि क्या हुआ और कोई लिंक हो तो जोड़ें, ताकि जवाब देने से पहले हम देख सकें। कोई अर्जेंट बात, जैसे आपकी कोई प्राइवेट फोटो, सुरक्षा फॉर्म से भेजें।

हमें मैसेज करें

दोबारा जुड़ रहे हैं…

हम अभी वापस आते हैं।