सीधे मुख्य हिस्से पर जाएं

किसी दुकान को मैसेज कैसे करें

अपडेट किया गया

किसी दुकान के पेज पर Message (मैसेज) बटन से आप उसे मैसेज कर सकते हैं, किसी प्रोडक्ट, साइज या रंग के बारे में पूछने के लिए। इसके लिए आपका लॉग इन होना जरूरी है, पर दुकान चलाने वाले से दोस्ती जरूरी नहीं है।

दुकान के पेज से

Follow (फॉलो करें) के बगल में Message दबाएं।

  • वेबसाइट पर पेज के नीचे दाईं तरफ एक छोटा चैट बॉक्स खुलता है, और फोन पर पूरी स्क्रीन पर। इससे सिर्फ लिखे हुए मैसेज जाते हैं। फोटो या वॉइस नोट भेजने के लिए बॉक्स के ऊपर तीर वाला बटन दबाएं, ताकि चैट Chat (चैट) में खुल जाए।
  • ऐप में चैट खुल जाती है।

किसी प्रोडक्ट से

प्रोडक्ट के पेज पर Message बटन नहीं होता। दुकान के नाम वाली Sold by (सेलर) की लाइन दबाएं, तो दुकान का पेज खुल जाता है। फिर वहां Message दबाएं।

जिस प्रोडक्ट पर Sold by Sagazo (सेलर: Sagazo) लिखा हो, उसकी कोई दुकान नहीं होती जिसे मैसेज किया जा सके। ऐसे प्रोडक्ट के बारे में पूछना हो, तो Sagazo सपोर्ट को लिखें।

किसी ऑर्डर से

अगर आपने उस दुकान से ऑर्डर किया है, तो ऑर्डर खोलें और Sold by के नीचे उस दुकान के नाम वाला Message बटन दबाएं। वेबसाइट पर आपके ऑर्डर मेन्यू में My orders (मेरे ऑर्डर) के नीचे हैं। ऐप में मेन्यू से Orders (ऑर्डर) खोलें। यह वही चैट है, जो दुकान के पेज पर Message बटन से खुलती है।

आप किससे बात कर रहे हैं

चैट दुकान चलाने वाले से होती है। आपकी चैट की लिस्ट में उस पर उनका नाम होता है, दुकान का नहीं। दुकान के पेज पर यह नाम Run by (दुकानदार) के नीचे दिखता है। अगर उस इंसान से आपकी पहले से चैट है, तो Message वही चैट खोलता है।

किसी दुकान से नई चैट उन 10 नई चैट में गिनी जाती है, जो आप एक घंटे में शुरू कर सकते हैं। अगर आप में से किसी ने दूसरे को ब्लॉक किया है, तो Sagazo कहता है "You can't message this person." यानी आप इन्हें मैसेज नहीं कर सकते। अगर आप में से कोई दूसरे की दुकान से किसी ऑर्डर का इंतजार कर रहा है, तो वह चैट तब तक खुली रहती है, जब तक ऑर्डर डिलीवर या कैंसल न हो जाए।

किसी को पैसे देने से पहले

किसी दुकान को आप तब भी मैसेज कर सकते हैं, जब हमने उसे अभी वेरिफाई न किया हो। अगर कोई दुकान आपसे सीधे उसे पैसे देने को कहे, UPI से, बैंक ट्रांसफर से या पेमेंट लिंक से, तो यह स्कैम की एक आम निशानी है। देखें: स्कैम और ठगी को कैसे पहचानें।

अगर आप कोई दुकान चलाते हैं, तो खरीदारों के मैसेज आपके अपने Chat में आते हैं, बाकी चैट की तरह। देखें: ऑर्डर के बारे में खरीदार को मैसेज कैसे करें।

अभी भी अटके हैं?

हमें मैसेज करें, एक इंसान जवाब देगा

बताएं कि क्या हुआ और कोई लिंक हो तो जोड़ें, ताकि जवाब देने से पहले हम देख सकें। कोई अर्जेंट बात, जैसे आपकी कोई प्राइवेट फोटो, सुरक्षा फॉर्म से भेजें।

हमें मैसेज करें

दोबारा जुड़ रहे हैं…

हम अभी वापस आते हैं।