सीधे मुख्य हिस्से पर जाएं

दुकान कुछ दिन के लिए या हमेशा के लिए बंद करना

अपडेट किया गया

दुकान कुछ दिन के लिए बंद रखनी हो, तो कंसोल के ऊपर वाला Open और Closed स्विच इस्तेमाल करें। जब तक उस पर Closed (बंद) लिखा है, खरीदार आपसे ऑर्डर नहीं कर सकते। हमेशा के लिए बंद करनी हो, तो हमें मैसेज करें, या अपना Sagazo अकाउंट डिलीट कर दें। कौन सा तरीका चाहिए, यह इस पर है कि आप वापस आएंगे या नहीं।

कुछ दिन के लिए बंद रखना

छुट्टी, घर में त्योहार की भागदौड़, या ऐसे हफ्ते के लिए जब स्टॉक न हो:

  1. मेन्यू के ऊपर वाला स्विच दबाएं, ताकि उस पर Closed लिखा आ जाए। यह मेन्यू, और उसके साथ यह स्विच, कंप्यूटर या किसी और चौड़ी स्क्रीन पर दिखता है, फोन पर नहीं। अब खरीदार ऑर्डर नहीं कर सकते, और आपकी दुकान दुकानों की लिस्ट से और दुकानों की सर्च से हट जाती है।
  2. अगर आप चाहते हैं कि आपके प्रोडक्ट कैटेगरी पेजों, Shop (शॉप) पेज और फीड से भी हट जाएं, तो उन्हें स्टॉक से बाहर मार्क करें। Products पेज पर Select all (सब चुनें) दबाएं, फिर Out of stock दबाएं। यह एक-एक पेज करके करें।
  3. जाने से पहले To send टैब में जो बचा है, उसे भेज दें, या उन खरीदारों को मैसेज करके बताएं कि पार्सल कब निकलेगा।

मेन्यू के ऊपर का स्विच, जिस पर Closed लिखा है।

वापस आने पर स्विच दबाएं, ताकि उस पर Open (खुली) लिखा आ जाए। अगर आपने प्रोडक्ट स्टॉक से बाहर मार्क किए थे, तो उन्हें चुनकर Back in stock दबाएं। बाकी कुछ नहीं बदलता: आपके प्रोडक्ट, फोटो, रिव्यू और ग्राहक सब वैसे ही रहते हैं, जैसे आप छोड़कर गए थे। देखें: Open और Closed स्विच से दुकान कुछ दिन बंद रखना।

हमेशा के लिए बंद करना

कोई Close shop बटन नहीं है। जिस अकाउंट पर दुकान है, उसी से हमें मैसेज करें, बताएं कि आप दुकान हटवाना चाहते हैं, और हम उसे हटा देंगे। पहले जो ऑर्डर बाकी हैं, उन्हें भेज दें, क्योंकि जिस खरीदार ने पैसे दिए हैं, उसका पार्सल उसे मिलना ही चाहिए, दुकान का चाहे जो हो।

आप अकाउंट सेटिंग से अपना पूरा Sagazo अकाउंट भी डिलीट कर सकते हैं। इससे आपकी निजी डिटेल मिट जाती है, और दुकान भी साथ में चली जाती है। आपकी पोस्ट, कमेंट, मैसेज और आपके बनाए सर्कल बने रहते हैं, उन पर [deleted user] (डिलीट किया गया यूजर) लिखा दिखता है। यह वापस नहीं हो सकता, और ज्यादातर लोगों को इतना नहीं चाहिए होता। इसलिए अगर आपको सिर्फ दुकान हटानी है, तो पहले हमें मैसेज करें।

क्या रहता है

ऑर्डर आपके और खरीदार के बीच का रिकॉर्ड हैं, इसलिए दुकान बंद होने के बाद भी पुराने ऑर्डर खरीदार की हिस्ट्री के लिए रखे जाते हैं, बस आपका नाम बदल दिया जाता है। आपने जो बेचा, वह खरीदार के ऑर्डर पेज से गायब नहीं होता।

अभी तक Sagazo पर नहीं बेचते?

अपनी दुकान फ्री में खोलें

न कमीशन, न लिस्टिंग फीस, न महीने का चार्ज। कुछ मिनट में रजिस्टर करें और आज ही अपने प्रोडक्ट जोड़ें।

सेलर बनें

दोबारा जुड़ रहे हैं…

हम अभी वापस आते हैं।