पिकअप का पता वह जगह है, जहां से पार्सल निकलते हैं। ज्यादातर दुकानों के लिए यह दुकान का ही पता है, और Settings में Same as my shop address (मेरी दुकान के पते जैसा) वाला बॉक्स टिक रहता है। अगर आपके पार्सल कहीं और से निकलते हैं, किसी गोदाम, वर्कशॉप, या अपने घर से जबकि दुकान कहीं और है, तो टिक हटाएं और पिकअप का पता भरें।
यह इसलिए जरूरी है, क्योंकि खरीदार को जो डिलीवरी चार्ज बताया जाता है, वह पिकअप के पिनकोड से शुरू होता है। जयपुर की दुकान, जो दिल्ली के गोदाम से भेजती है, गलत दूरी का चार्ज बता रही होगी। जब कूरियर Sagazo बुक करता है, तो यह चार्ज खरीदार चेकआउट पर देता है। जब आप पार्सल खुद भेजते हैं, तो कूरियर का खर्चा आपका है।
इसे सेट करना
- Settings खोलें और Pickup address (पिकअप का पता) वाला पैनल ढूंढें।
- Same as my shop address से टिक हटाएं।
- पता, शहर, पिनकोड और राज्य भरें।
- कॉन्टैक्ट नंबर भरें। यह भरना जरूरी है।
- Save दबाएं।
दुकान रजिस्टर करते समय भी आप इसे सेट कर सकते हैं।

कॉन्टैक्ट नंबर क्यों जरूरी है
बाकी हर खाना खाली छोड़ने पर दुकान की डिटेल्स से भर जाता है। फोन नंबर नहीं भरता, और यह जानबूझकर है। यही वह नंबर है, जिस पर कूरियर वाला पार्सल लेने आते समय फोन करता है, चाहे कूरियर आपने बुक किया हो या Sagazo ने। दुकान का नंबर ले लिया जाए, तो कूरियर शहर के दूसरे छोर पर ऐसे आदमी के पास पहुंचेगा, जिसके पास पार्सल है ही नहीं। जो आदमी पिकअप के पते पर मिलेगा, उसी का नंबर दें।
खरीदार इसे नहीं देखते
पिकअप का पता कूरियर के लिए और डिलीवरी चार्ज निकालने के लिए है। यह आपकी दुकान के पेज पर नहीं दिखता, और न दुकान का पता या फोन नंबर दिखता है। खरीदार क्या देखता है, यह आपकी दुकान का पेज में बताया है।