सीधे मुख्य हिस्से पर जाएं

पोस्ट कैसे एडिट या डिलीट करें

अपडेट किया गया

अपनी पोस्ट खोलें और ऊपर तीन बिंदु वाला मेन्यू दबाएं। उसे बदलने के लिए Edit (एडिट करें) चुनें, या हमेशा के लिए हटाने के लिए Delete (डिलीट करें)।

आपकी अपनी पोस्ट का मेन्यू, जिसमें Edit, Pin to profile, Unpin from circle और Delete हैं।

पोस्ट एडिट करें

  1. पोस्ट खोलें, तीन बिंदु वाला मेन्यू दबाएं और Edit चुनें।
  2. जो बदलना है, बदलें।
  3. Save (सेव करें) दबाएं। Sagazo "Post updated." (पोस्ट अपडेट हो गई) दिखाता है।

आप ये बदल सकते हैं:

  • पोस्ट के शब्द
  • फोटो और वीडियो: कुछ हटाएं, या और जोड़ें, कुल मिलाकर 5 तक
  • पोस्ट Public (पब्लिक) है या Only me (सिर्फ मैं)
  • लिंक और सर्कल के कार्ड: कार्ड पर बना क्रॉस उसे हटा देता है

पोस्ट कहां है, आपकी फीड में या किसी सर्कल में, यह आप नहीं बदल सकते। आप न पोल बदल सकते हैं, न नया पोल जोड़ सकते हैं। पोस्ट का वेब एड्रेस वही रहता है, इसलिए लोगों के शेयर किए हुए लिंक चलते रहते हैं। एडिट करने की कोई टाइम लिमिट नहीं है।

एडिट की हुई पोस्ट पर तारीख के बगल में Edited (एडिट किया गया) लिखा होता है। अगर आप किसी नए का मेंशन करते हैं, तो सिर्फ उसे बताया जाता है, उन्हें नहीं जिनका मेंशन आप पहले कर चुके थे।

अगर आपके नए शब्दों में हमारी रिव्यू लिस्ट का कोई शब्द है, तो पोस्ट फिर से हमारी टीम की जांच का इंतजार करती है। तब Sagazo "Saved. Our team will check it before others can see it, because it has a word we review." दिखाता है। यानी पोस्ट सेव हो गई, पर उसमें एक ऐसा शब्द है जिसे हम जांचते हैं, इसलिए दूसरों को दिखने से पहले हमारी टीम उसे देखेगी। देखें: पोस्ट रिव्यू का इंतजार क्यों कर रही है।

जो पोस्ट रिव्यू का इंतजार कर रही है, या जिसे हटा दिया गया है, उसे आप एडिट नहीं कर सकते। डिलीट आप फिर भी कर सकते हैं।

पोस्ट डिलीट करें

  1. पोस्ट खोलें, तीन बिंदु वाला मेन्यू दबाएं और Delete चुनें।
  2. Sagazo पूछता है "Delete this post?" (यह पोस्ट डिलीट करें?) और चेतावनी देता है "This can't be undone. Your post will be removed for everyone." यानी इसे वापस नहीं किया जा सकता, आपकी पोस्ट सबके लिए हट जाएगी।
  3. Delete दबाएं। Sagazo "Post deleted." (पोस्ट डिलीट हो गई) दिखाता है।

पोस्ट पर जो कुछ है, सब उसके साथ चला जाता है: उसके रिएक्शन, उसके कमेंट और उनके जवाब, दूसरों के भी, और उसके पोल के वोट। उसकी फोटो और वीडियो हम अपने स्टोरेज से डिलीट कर देते हैं। जिसने भी वह पोस्ट सेव की थी, उसकी सेव की हुई पोस्ट में से वह हट जाती है। हम डिलीट की हुई पोस्ट कहीं अलग से नहीं रखते, और उसे वापस लाने का कोई तरीका नहीं है।

अगर आप पोस्ट को अभी के लिए सिर्फ छिपाना चाहते हैं, तो उसे डिलीट करने की जगह Only me पर कर दें। देखें: पब्लिक और प्राइवेट पोस्ट।

जब कोई और पोस्ट हटाता है

आपकी पोस्ट कोई और न एडिट कर सकता है, न डिलीट। जो पोस्ट हमारे नियम तोड़ती है, उसे हमारी टीम हटा सकती है। सर्कल के एडमिन भी अपने सर्कल से कोई पोस्ट हटा सकते हैं। दोनों ही हालत में आपको नोटिस मिलता है। देखें: आपकी शेयर की हुई कोई चीज हटा दी गई।

अभी भी अटके हैं?

हमें मैसेज करें, एक इंसान जवाब देगा

बताएं कि क्या हुआ और कोई लिंक हो तो जोड़ें, ताकि जवाब देने से पहले हम देख सकें। कोई अर्जेंट बात, जैसे आपकी कोई प्राइवेट फोटो, सुरक्षा फॉर्म से भेजें।

हमें मैसेज करें

दोबारा जुड़ रहे हैं…

हम अभी वापस आते हैं।