सीधे मुख्य हिस्से पर जाएं

पोस्ट में लिंक कैसे शेयर करें

अपडेट किया गया

अपनी पोस्ट में कोई लिंक डालें, तो Sagazo उसका एक कार्ड दिखाता है: पेज का टाइटल, छोटा सा ब्योरा, उसकी फोटो और साइट का नाम।

कार्ड कैसे काम करता है

  • पोस्ट में चाहे जितने लिंक हों, लिंक कार्ड एक ही होता है। यह आपके लिखे हुए में पहले लिंक का बनता है। यूट्यूब और सर्कल के लिंक यहां नहीं गिने जाते, क्योंकि वे अपने अलग तरीके से दिखते हैं।
  • लिखते समय Sagazo "Fetching preview for" और उसके बाद साइट का नाम दिखाता है, यानी वह उस साइट का प्रीव्यू ला रहा है। फिर कार्ड दिखता है।
  • अगर आप अपने लिखे हुए से लिंक मिटा दें, तब भी कार्ड बना रहता है। उसे हटाने के लिए कार्ड पर बना क्रॉस दबाएं। तब वह लिंक सादा लिंक रह जाता है, और आपके लिखे हुए में अगले लिंक का कार्ड बन जाता है। पोस्ट एडिट करते समय भी क्रॉस ऐसे ही काम करता है।
  • अगर Sagazo पेज नहीं पढ़ पाता, तो कोई कार्ड नहीं बनता, और लिंक सादा लिंक ही रहता है।

वेबसाइट पर किसी दूसरी साइट का लिंक नए टैब में खुलता है, और Sagazo के किसी पेज का लिंक उसी टैब में।

यूट्यूब वीडियो

यूट्यूब का लिंक कार्ड दिखाने की जगह आपकी पोस्ट के अंदर ही चलता है। अगर ऐसे कई लिंक हों, तो पहला वाला चलता है। शॉर्ट्स खड़े फ्रेम में चलते हैं। अगर पोस्ट में कोई फोटो नहीं है, तो फीड में वीडियो की तस्वीर ही पोस्ट का कवर बनती है, और उस पर प्ले का निशान होता है।

सर्कल

Sagazo के किसी सर्कल का लिंक उस सर्कल का कार्ड दिखाता है: उसका कवर, उसका नाम, उसके कितने मेंबर हैं, और Join (जुड़ें) बटन। प्राइवेट सर्कल के लिए यह बटन Request to join (जुड़ने की रिक्वेस्ट भेजें) होता है। आपकी पोस्ट में लिंक की जगह सर्कल का नाम दिखता है।

इसे जोड़ने का सबसे जल्दी का तरीका: @ लिखें, फिर सर्कल के नाम के शुरू के अक्षर, और लिस्ट में से उसे चुनें। सर्कल का Invite (इनवाइट करें) बटन भी आपको उसका लिंक देता है। देखें: सर्कल में लोगों को कैसे इनवाइट करें।

जिस सर्कल में आप पोस्ट कर रहे हैं, उसके लिंक का कोई कार्ड नहीं बनता, क्योंकि पोस्ट में वह सर्कल पहले से दिखता है। एक पोस्ट में सर्कल कार्ड और लिंक कार्ड, दोनों साथ हो सकते हैं। Sagazo के किसी और पेज के लिंक का, जैसे किसी प्रोडक्ट या प्रोफाइल का, आम कार्ड बनता है।

जो लिंक शेयर नहीं किए जा सकते

Sagazo पर कुछ साइटें ब्लॉक हैं। जिस पोस्ट में ऐसी किसी साइट का, या उसके किसी भी पेज का लिंक हो, वह न पोस्ट हो सकती है, न सेव। Sagazo साइट का नाम बताता है, जैसे "Links to example.com can't be shared on Sagazo." (example.com के लिंक Sagazo पर शेयर नहीं किए जा सकते)। आपका लिखा हुआ बॉक्स में बना रहता है, ताकि आप लिंक हटा सकें।

अगर आपकी पोस्ट लगने के बाद हम किसी साइट को ब्लॉक करते हैं, तो वह पोस्ट हमारी टीम की जांच का इंतजार करती है। देखें: पोस्ट रिव्यू का इंतजार क्यों कर रही है।

अभी भी अटके हैं?

हमें मैसेज करें, एक इंसान जवाब देगा

बताएं कि क्या हुआ और कोई लिंक हो तो जोड़ें, ताकि जवाब देने से पहले हम देख सकें। कोई अर्जेंट बात, जैसे आपकी कोई प्राइवेट फोटो, सुरक्षा फॉर्म से भेजें।

हमें मैसेज करें

दोबारा जुड़ रहे हैं…

हम अभी वापस आते हैं।