सीधे मुख्य हिस्से पर जाएं

सर्कल में कैसे जुड़ें

अपडेट किया गया

सर्कल Sagazo पर एक ग्रुप है, किसी ऐसी चीज के लिए जिसमें लोगों की दिलचस्पी हो। उसकी अपनी पोस्ट होती हैं और अपनी चैट। पब्लिक सर्कल में आप तुरंत जुड़ सकते हैं। प्राइवेट सर्कल के लिए रिक्वेस्ट भेजनी होती है, और उसका कोई एडमिन आपको अंदर लेता है। दोनों तरह के सर्कल में जुड़ने के लिए आपका लॉग इन होना जरूरी है।

सर्कल कैसे ढूंढें

Circles (सर्कल) खोलें। कंप्यूटर पर यह बाईं तरफ के मेन्यू में है। फोन पर और ऐप में यह स्क्रीन के नीचे Circles टैब है। Discover Circles (सर्कल डिस्कवर करें) में वे पब्लिक सर्कल दिखते हैं, जिनमें आप अभी नहीं हैं। सबसे एक्टिव सर्कल सबसे ऊपर आते हैं। सर्च से भी पब्लिक सर्कल उनके नाम या डिस्क्रिप्शन से मिल जाते हैं।

प्राइवेट सर्कल किसी लिस्ट में कभी नहीं आते, और सर्च में भी नहीं मिलते। ऐसे सर्कल तक आप उस लिंक से पहुंचते हैं, जो उसका कोई मेंबर आपके साथ शेयर करे।

पब्लिक सर्कल में जुड़ें

सर्कल के नाम के बगल में Join circle (सर्कल में जुड़ें) दबाएं। आप तुरंत अंदर आ जाते हैं, और बटन बदलकर Member (मेंबर) हो जाता है।

एक पब्लिक सर्कल का पेज, जिसमें नाम के बगल में Join circle है, फिर मेंबर की गिनती, सर्कल कब शुरू हुआ और उसका डिस्क्रिप्शन है।

प्राइवेट सर्कल में जुड़ने की रिक्वेस्ट भेजें

जो प्राइवेट सर्कल का मेंबर नहीं है, उसे सर्कल का नाम, डिस्क्रिप्शन और नियम दिखते हैं, पर उसकी पोस्ट और मेंबर नहीं।

  1. Request to join (जुड़ने की रिक्वेस्ट भेजें) दबाएं।
  2. आपकी रिक्वेस्ट किसी एडमिन की मंजूरी का इंतजार करती है। पेज पर Request sent (रिक्वेस्ट भेज दी) दिखता है, और Cancel request (रिक्वेस्ट वापस लें) दबाकर आप उसे वापस ले सकते हैं।
  3. जब कोई एडमिन रिक्वेस्ट मंजूर करता है, तो आपको नोटिफिकेशन मिलता है, और आप मेंबर बन जाते हैं।

अगर कोई एडमिन आपकी रिक्वेस्ट मना कर दे, तो आपको बताया नहीं जाता। बटन फिर से Request to join हो जाता है, और आप बाद में दोबारा रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।

जब सर्कल के अपने नियम हों

कुछ सर्कल के अपने नियम होते हैं। ऐसे सर्कल में Join circle या Request to join दबाने पर पहले नियम दिखते हैं, Before you join (जुड़ने से पहले) के नीचे। उन्हें पढ़ें, फिर Join circle या Ask to join (जुड़ने के लिए पूछें) दबाएं, या Cancel (रद्द करें)। नियम सर्कल के पेज पर भी रहते हैं, उसके डिस्क्रिप्शन के नीचे। Sagazo की कम्युनिटी गाइडलाइंस भी हर सर्कल में लागू होती हैं।

किसी पोस्ट से जुड़ें

सर्कल में की गई पोस्ट पर Posted in (सर्कल:) के साथ सर्कल का नाम दिखता है, और उसके बगल में Join (जुड़ें)। अगर किसी पोस्ट में सर्कल का लिंक हो, तो पोस्ट में उस सर्कल का कार्ड दिखता है, जिसमें जुड़ने का बटन होता है। प्राइवेट सर्कल में इन दोनों में से कोई भी बटन आपकी रिक्वेस्ट भेज देता है।

अगर आप जुड़ न पाएं

अगर किसी सर्कल के एडमिन ने आपको हटाया था, तो Sagazo दिखाता है "You can't join this circle." (आप इस सर्कल में नहीं जुड़ सकते)। आप उसमें फिर से तभी जुड़ सकते हैं, जब उसका कोई एडमिन आपको वापस आने दे।

जुड़ने के बाद

  • सर्कल के डिस्क्रिप्शन के नीचे Post in this circle (इस सर्कल में पोस्ट करें), Chat (चैट) और Invite (इनवाइट करें) के बटन आ जाते हैं।
  • सर्कल की नई पोस्ट होम पेज पर आपके Following (फॉलोइंग) टैब में दिखती हैं।
  • जब आपके सर्कल में दूसरों की नई पोस्ट हों, तो आपको दिन में एक बार, 6 PM पर, भारतीय समय से, एक नोटिफिकेशन मिलता है।

किसी एक सर्कल का यह रोज का अपडेट रोकने के लिए, या सर्कल छोड़ने के लिए, देखें: सर्कल कैसे छोड़ें या म्यूट करें।

अभी भी अटके हैं?

हमें मैसेज करें, एक इंसान जवाब देगा

बताएं कि क्या हुआ और कोई लिंक हो तो जोड़ें, ताकि जवाब देने से पहले हम देख सकें। कोई अर्जेंट बात, जैसे आपकी कोई प्राइवेट फोटो, सुरक्षा फॉर्म से भेजें।

हमें मैसेज करें

दोबारा जुड़ रहे हैं…

हम अभी वापस आते हैं।